Handbook. हैंडबुक का मतलब क्या होता है?  What is a handbook in education? What is the aim of a handbook? difference between book and handbook

Pic credit: Oxford

What is the definition of a handbook?

Handbookएक ऐसी पुस्तक होती है जो किसी विषय के बहुत आयामों के बारे में जानकारी प्रदान करती है। इसे रेफरेंस बुक भी कहा जाता है। रेफरेंस बुक का प्रयोग किसी विषय से संबंधित ऑथेंटिक जानकारी एक जगह पर प्राप्‍त करने में किया जाता है।

What is the meaning of the hand book?

इसमें दी गई जानकार‍ियां, दिशा निर्देश बहुत ही वैज्ञानिक होते हैं। इन्‍हें तैयार करने में डाटा संग्रह से लेकर प्रत्‍येक स्‍तर पर रिसर्च मेथोडोलॉजी का पालन किया जाता है। ज्ञान के स्तर को स्टेप बाय स्टेप बढ़ाते हैं। जो जानकारी यहां प्रदान की जाती है वह भी वैज्ञानिक रूप से चरणबद्ध तरीके से (स्टेप बाय स्टेप) प्रदान किया जाता है।

Handbookका प्रयोग किसी विषय से संबंधित गंभीर जानकारी प्राप्त करने में या कोई दिशा निर्देश प्राप्त करने में किया जाता है। इसका प्रयोजन है कि रिसर्चर, प्रोफेसर या ज्ञान के लिए जिज्ञासु व्यक्ति एक ही स्थान पर एक विषय से संबंधित विभिन्न जानकारी को प्राप्त कर लें। उसके मन में उत्पन्न होने वाले सभी प्रश्नों का उत्तर एक जगह पर मिल जाए।  

How to write a handbook?

किसी विषय पर लिखा गया Handbookमें विभिन्न आयामों को शामिल करने के लिए कई विशेषज्ञों से रिसर्च पेपर मंगाए जाते हैं।

Handbookका प्रयोग मूल रूप से रिसर्च कार्य के लिए किया जाता है। रिसर्चर में लिटरेचर रिव्यू के लिए भी हैंडबुक का प्रयोग करते है। जो जानकारी यहां प्रदान की गई है, उसके बाद और क्या रिसर्च हो सकता है, इस प्रकार के नए विचारके लिए भी इसका प्रयोग किया जाता है।

विश्वविद्यालयया और महाविद्यालय के लाइब्रेरी में भी Handbookरहता है। जिससे कि सामान्य विद्यार्थी जिसकी रुचि गहन जानकारी प्राप्त करने में हो, इसका प्रयोग कर सके।

प्रोफेसर भी रिसर्च कार्य को आगे बढ़ाने के लिए इसका प्रयोग करते हैं। Handbook  शिक्षा जगत की हर क्षेत्र के लिए निकल जाता है। विषय से संबंधित सभी स्टेक होल्डर इसका उपयोग कर सकते हैं।

बिना handbook पढ़े, गुणवत्तापूर्ण रिसर्च करना संभव नहीं है। नया खाजने के लिए अब तक क्‍या खोजा जा चुका है इसे जानना जरुरी है। इसकी जानकारी handbook ही देता है।

What is the difference between book and handbook?

पुस्‍तक में क‍िसी विषय के एक ही पहलु का विस्‍तार में वर्णन होता है जबकि handbook में किसी विषय के कई पहलुओं का विस्‍तार में वर्णन होता है।

ऑक्‍सफोर्ड प्रकाशन कई विषयों पर Handbook का प्रकाशन किया है।

आप ल‍िंंक पर जाकर अपने विषय का हैंडबुक देख सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *